पन्ना: लखनऊ अग्निकांड: गांधी चौक पर नम आंखों से दी गई मासूमों को श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब।
Panna, Panna | Jun 27, 2026 लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे के पीड़ितों को गांधी चौक पर कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। भूपेंद्र सिंह परमार और आदित्य त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित इस सभा में भारी जनसैलाब उमड़ा। नृपेंद्र सिंह, रेहान मोहम्मद समेत कई गणमान्य नागरिकों ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।