अररिया: एक अप्रैल को सदर अस्पताल में पाई गई लावारिस बालिका का मनाया गया छठी
Araria, Araria | Apr 7, 2025 एक अपैल को सदर अस्पताल, अररिया में एक लावारिस बालिका पायी गयी थी, जिसे चिकित्सक के द्वारा इलाज करने के उपरांत सोमवार को विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, अररिया में आवासित कराया गया था। इसी क्रम में छः दिन पूर्ण होने के उपरांत उस बच्ची का विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान अररिया में कार्यक्रम आयोजित कर आज छट्टी संस्कार मनाया गया।