अररिया: रामपुर मोहनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 7, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सोमवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.