अररिया: ओम नगर स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा का भावभीनी विदाई, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से किया विसर्जन
Araria, Araria | Apr 7, 2025 शहर के ओम नगर वार्ड संख्या आठ में स्थित दिव्य दुर्गा वैष्णवी मंदिर में चैती दुर्गा के पावन अवसर पर स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को शाम 5 बजे के करीब श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव के साथ संपन्न किया. यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि श्रद्धालुओं के बीच एकता और आस्था का प्रतीक भी बना.