महाराजगंज: हरदोई में घर की साफ सफाई करते समय करंट की चपेट में आई गर्भवती महिला, गंभीर रूप से झुलस कर घायल
29 जून सोमवार 4 बजे घर में साफ सफाई के दौरान एक गर्भवती महिला फर्राटे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी वाहन से बछरावां सीएचसी पहुंचाया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। खबर लिखे जाने तक महिला का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है।