सूरजगढ़: सूरजगढ़ा बीआरसी में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गई विदाई
बुधवार अपराह्न 3 बजे सूरजगढ़ा बीआरसी में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. यहां बीआरसी कर्मियों एवं विभिन्न विद्यालय से आए विद्यालय प्रधानों द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरांत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी परिणीता को पुष्पगुच्छ देकर एवं उपहार भेंट कर समारोह पूर्वक विदाई दी गई. नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एजाज अहमद का पुष्प गुच्छा लेकर स्वागत किया गया.