मेरठ: मेरठ पुलिस को मिली PRV 112 की नई गाड़ियों की सौगात, SSP ने आठ स्कॉर्पियो को दिखाई हरी झंडी
Meerut, Meerut | Mar 30, 2026 मेरठ शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए मेरठ पुलिस को डायल 112 पीआरवी की आठ नई गाड़ियों की सौगात मिली है। सोमवार को एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने एसएसपी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर इन गाड़ियों को रवाना किया।