अकबरपुर: अकबरपुर प्रखंड में भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, जगह-जगह मिला जनता का आशीर्वाद
हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह ने बुधवार को 2:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर प्रखंड के दुधैली, बरेव, पटोरी, निंगारी, ननौरी, नेमदारगंज, इंदौल और मलिकपुर गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।