शामली: शामली की रिजर्व पुलिस लाइन में 193 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ
Shamli, Shamli | Apr 26, 2026 रविवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली की रिजर्व पुलिस लाइन में नव प्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक सतर्कता अधिष्ठान मंजिल सैनी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुई। डीएम शामली आलोक यादव, एसपी एनपी सिंह भी मौजूद रहे।