टांटोटी: बड़ली में अतिक्रमण के विरोध में चल रही भूख हड़ताल हुई खत्म, धरना रहेगा जारी
Tantoli, Ajmer | Apr 25, 2026 बड़ली में खसरा संख्या 1520 पर हो रखे अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का टेंट लगाकर धरना जारी है।सातवें दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे भिनाय से पहुंची प्रशासन की टीम ने शुक्रवार से भूख हडताल पर बैठे तेजेंद्र सिंह को जूस पिलाकर भूख हड़ताल तुड़वा दी।नायब तहसीलदार ने पंचायती राज के नियमानुसार अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है।वहीं अतिक्रमण नहीं हटने तक धरना जारी रहेगा।