हाथरस: खेत पर जाते समय हाइटेंशन बिजली के करंट लगने से एक युवक की मौत, पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
हाथरस के गांव नगला जलाल में खेत पर जाते समय हाई टेंशन बिजली का करंट लगने से एक युवक जोगेंद्र की मौत हो गई। युवक खेत पर जा रहा था तभी खेतों के पास से जा रही बिजली की हाइटेंशन लाइन के तार नीचे होने के कारण युवक का हाथ बिजली के तार से टच हो गया जिसके कारण युवक की हालात बिगड़ गई। परिजन युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।