सुल्तानपुर: सुलतानपुर में दिखा पवित्र रमजान का चांद,कल से शुरू होगा रोजा,मस्जिदों में आज से शुरू होगा तराबीह का सिलसिला
सुलतानपुर में पवित्र रमजान का चांद आसमान पर दिख गया है।ऐसे में कल मंगलवार से पहला रोजा शुरू हो जाएगा।शहर से लेकर गांव तक सभी मस्जिदों में आज से तराबीह की नमाज का सिलसिला शुरू हो जाएगा।खैराबाद स्थित मस्जिद मीर बंदे हसन के पेश इमाम मौलाना बबर अली ने बताया कि आज रमजान के चांद का दीदार हो गया है।आज देर रात सेहरी की जाएगी और मंगल से रोजा रखा जाएगा।