सिवनी: सिवनी में मनाया गया “छात्रावास दिवस”, कन्या शिक्षा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर हुईं शामिल
Seoni, Seoni | Nov 1, 2025 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सिवनी जिले में जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित सभी छात्रावासों में उत्साहपूर्वक “छात्रावास दिवस” मनाया गया। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर शीतला पटले ने माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और छात्राओं से संवाद किया।