चुनार: रामगढ़ की महिला ने अपने ससुराल में बेटी को ग्लूकान-डी कहकर पिलाया जहर, खुद भी पिया, दोनों की इलाज के दौरान हुई मौत
चुनार कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ की महिला ने अपने ससुराल में अपनी बेटी को ग्लूकान-डी कहकर पिला दिया जहर। इसके बाद खुद भी जहर पी लिया। इलाज के दौरान दोनों की वाराणसी ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों का वाराणसी में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।