रायबरेली: सताव विकासखंड अंतर्गत खेतों की पराली में लगी आग, 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर नहीं पाया गया काबू
25 अप्रैल शुक्रवार सुबह 11:00 बजे से आग का तांडव शुरू हुआ और शाम 5:00 बजे तक आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। करीब आधा दर्जन ग्राम सभाओं के बीच खेतों में आग के द्वारा खेतों में खड़ी हुई पराली को नष्ट कर दिया है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी तथा पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है। फायर कर्मियों के द्वारा आग बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।