रायबरेली: रायबरेली में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष को सिपाही ने फोन से दी धमकी, माफी मांगते वीडियो हुआ वायरल
25 अप्रैल शुक्रवार शाम 4:00 बजे सोशल मीडिया पर एक सिपाही के द्वारा हाथ जोड़कर माफी मांगने का वीडियो वायरल हो गया। मामले में जांच पड़ताल के दौरान पता चला है, कि रायबरेली में भाजपा के जिला कार्य समिति के पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे को माफी मांगने वाले सिपाही के फोन से दबंगों ने जान से मारने की धमकी तथा गाली गलौज की थी। जिसकी शिकायत एस पी से की गई है।