रायबरेली: पूरे जमुनिहा में घर के सामने रखी लकड़ी चुराने का विरोध करने पर महिला को मिली धमकी, एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
डीह थानाक्षेत्र के,पूरे जमुनिहा गांव की रहने पीड़ित सविता पत्नी राजेंद्र कुमार ने,शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,उसके घर के सामने लकड़ी रखी हुई थी।जिसको विपक्षी चुरा ले गए और,जब इसका विरोध किया तो,विपक्षियों ने उसे गाली-गलौज की और,जान से मारने की धमकी दी,महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में,केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।