पाकुड़: पाकुड़ नगर थाने की पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ चलाया अभियान, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Pakaur, Pakur | Oct 24, 2025 पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध रूप से कोयला ले जाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के आसानडीपा गांव निवासी अलीम शेख के रूप में हुई है।