मऊगंज: आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर अखिल भारतीय विप्र परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम मऊगंज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Mauganj, Rewa | Nov 26, 2025 मऊगंज कलेक्टर को अखिल भारतीय विप्र परिषद़ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आईएएस संतोष वर्मा पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।आज 26 नवंबर की सायंकाल 5 बजे ज्ञापन सौंपते हुए परिषद का आरोप है कि संतोष वर्मा ने अजाक्स की बैठक में प्रांत अध्यक्ष चुने जाने के बाद ब्राह्मण समाज की बहन–बेटियों को लेकर कथित रूप से निंदनीय टिप्पणी की