रामगढ़: रामनगर में हाईवे पर बजरी से भरी ट्रॉली पलटी, बस को टक्कर के बाद बुजुर्ग दबे, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Ramgarh, Alwar | Jun 25, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के समीप गुरुवार दोपहर एक बजे अलवर-दिल्ली हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बजरी से भरी ट्रॉली के नीचे दबने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।