पीलीभीत: गांव अयोध्या नगर में भीषण आग से घर जलकर राख, भैंस झुलसी और एक लड़की घायल
पीलीभीत के थाना हजारा क्षेत्र के गांव अयोध्या नगर निवासी राजेंद्र कुमार के घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में घर में रखा सामान, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और खुद ही आग बुझाने में जुट गए। सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची