फतेेहपुर: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: खेत से लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लहसी गांव निवासी राम शंकर खेत के लिए डीजल खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी गांव के पास मंदिर के सामने तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।