शहर के पटवा टोली स्थित नवयुवक दुर्गा क्लब में रविवार को 12:00 बजे से पान समाज द्वारा ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वे ओबरा विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास विकास के लिए कृत संकल्पित हैंं। सबके सम्मान और सबके हित में भी पूरे ओबरा के विकास के लिए कार्य करेंगे।