उज्जैन शहर: दशहरा मैदान में अजाक्स का महासम्मेलन आयोजित,प्रदेशभर से हजारों अधिकारी-कर्मचारी जुटे
दशहरा मैदान में अजाक्स का प्रांतीय साधारण सभा एवं मालवांचल महासम्मेलन आयोजित किया गया। इस महासम्मेलन में मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों से 10 हजार से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और समाजजन शामिल हुए।सम्मेलन में अजाक्स ने प्रदेश में लंबे समय से खाली पड़े डेढ़ लाख से अधिक पदों को भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरने की मांग उठाई।