बांधवगढ़: गोपालपुर में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर, प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने अटल भवन को बताया सर्वसुविधायुक्त
उमरिया जिले के ग्राम गोपालपुर में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत आयोजित शिविर को जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अटल भवन को सर्वसुविधायुक्त बताते हुए कहा कि यह ग्रामीणों के लिए विभिन्न प्रशासनिक और जनसेवा से जुड़ी सुविधाओं का केंद्र बनेगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में एक हजार से अधिक अटल भवन बनेंगे