हेरहंज: मकईयाटाड़ के पास कार की टक्कर से ऑटो चालक घायल
हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ चंदवा मार्ग पर मकईयाटाड़ के पास शुक्रवार शाम 7 बजे कार के धक्के से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओकिया ग्राम निवासी बनवारी साव के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर दयानंद एवं डॉक्टर दीपक कुमार के संयुक रुप से इलाज किया।