बबेरू: तिलौसा के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने साइड से मारी टक्कर, गंभीर घायल CHC से जिला अस्पताल रिफर
Baberu, Banda | Apr 28, 2026 बबेरू क्षेत्र के तिलौसा गांव के पास आज मंगलवार को समय करीब 4 बजे बाइक सवार राकेश कुमार पुत्र टीर्रा प्रसाद उम्र 40वर्ष निवासी ब्यौंजा थाना बबेरू को अज्ञात वाहन ने साइड से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये, परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया।