दलौदा: जोगीखेड़ा में झमाझम बारिश, अफजलपुर क्षेत्र में उफान पर नदी-नाले; कई मार्ग बंद, बिजली गुल
मंदसौर जिले के जोगीखेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक मूसलधार बारिश हुई। कई सड़कों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा और बिजली आपूर्ति भी बंद हो गई। अफजलपुर क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर आने से कई ग्रामीण मार्ग बंद हो गए, प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की,