कामां: जुरहरा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जुरहरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और शराब बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3 किलो 962 ग्राम गांजा और 605 पव्वा अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की है। साथ ही एक अवैध देसी कट्टा (12 बोर) भी जब्त किया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही की सूचना रविवार शाम 7 बजे दी गई है। अनुसंधान जारी।