रामपुर: कल से लापता अमरोहा निवासी युवक की लाश पीला खार नदी में मिली, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | May 10, 2025 शनिवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार अमरोहा के ग्राम गंगेश्वरी निवासी नीरज कुमार गुरुवार को रामपुर के थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम बलभद्रपुर में रिश्तेदार की शादी में आया हुआ था। शुक्रवार सुबह 10 बजे से लापता था। शनिवार को सुबह 8 बजे के आसपास पीलाखार नदी में युवक की लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज़िला अस्पताल में शव का PM कराया गया।