रामपुर: शनिवार को थाना भोट क्षेत्र के खोदपुरा में आम के पेड़ से लटका मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग मस्जिद के नायब इमाम का शव
Rampur, Rampur | May 10, 2025 शनिवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना भोट क्षेत्र के ग्राम खोदपुरा निवासी अहमद हसन मस्जिद के नायब इमाम है। शनिवार सुबह 4 बजे के आसपास घर रोज़ की तरह अज़ान देने निकले थे। बताया गया कि लोगो ने सुबह 5 बजे अहमद हसन का शव खोदपुरा में तालकपुर रोड के निकट आम के बाग में पेड़ पर लटका देखा। तुरंत लोगो ने सूचना पुलिस व परिजनों को दी।