रामपुर: रामपुर न्यायालय ने जान से मारने की नीयत से गर्दन पर चाकू से हमला करने के मामले में 4 लोगों को 10 साल कैद की सज़ा सुनाई
Rampur, Rampur | May 9, 2025 शुक्रवार को रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर 2021 को जुम्मा कॉलोनी के जश्न मैरिज हाल में डीजे की आवाज़ को लेकर अमन का कुछ लोगो से विवाद हो गया था। गाली गलौच व मारपीट के साथ जान से मारने की नीयत से चाकू से गर्दन पर हमला करने का आरोप था। इस मामले में शुक्रवार को रामपुर न्यायालय ने चार लोगों को कठोर कारावास व जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई।