शेरघाटी: तेज रफ्तार डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने छात्रा को टक्कर मारी, छात्रा गंभीर घायल
Sherghati, Gaya | May 13, 2026 शेरघाटी थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां प्रोफेसर विजय शंकर राय महिला कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र से बीए पार्ट टू की परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल छात्रा की पहचान शेरघाटी थाना क्षेत्र के सोनेखाप गांव निवासी गोपाल यादव की पुत्री मनोरमा कुमारी के रूप में हुई है.