बड़वाह: सिर्फ 20% दिल के साथ ओपन हार्ट सर्जरी के बाद भी, दसोड़ा के शिक्षक ने 44 डिग्री में 4 दिन में 210 घरों की जनगणना की
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के दसोड़ा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ सामाजिक विज्ञान के शिक्षक भारतसिंह सोलंकी ने अपने साहस समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से एक ऐसी मिसाल पेश की है,जिसकी क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है।भीषण गर्मी,कठिन परिस्थितियां और गंभीर स्वास्थ्य चुनौतिया इन सबके बीच जहां कई लोग जिम्मेदारियों से बचने के रास्ते तलाशते नजर आते हैं