बेलदौर: बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री पर्व श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं की भीड़ बेलदौर बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों, मंदिरों और वट वृक्षों के पास जुटी रही। शनिवार की सुबह से लेकर करीब दस बजे तक बेलदौर बाजार स्थित विभिन्न पूजा स्थलों पर महिलाओं ने वट वृक्ष एवं पीपल के