डोमचांच: डोमचांच में हाथियों का उत्पात, काराखूट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की बाउंड्री तोड़ी
डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत काराखूट स्थित सुजुआ मोजा में संचालित DAV पब्लिक स्कूल में बीती रात हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया। स्कूल के प्रधानाचार्य दिलीप यादव ने मंगलवार को 9 बजे बताया कि सोमवार की रात्रि लगभग 10:24 बजे 20 से 30 हाथियों के झुंड ने स्कूल परिसर में घुसकर बाउंड्री वॉल को तोड़ सैकड़ों पेड़ पौधो को जड़ सहित नष्ट कर दिया।