स्याना: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीहटा में बच्चों को लेने जा रही स्कूल वैन में लगी अचानक आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Siyana, Bulandshahr | Apr 11, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीहटा में बच्चों को लेने जा रही एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। वहीं ड्राइवर ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई इसके चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शनिवार को ग्रामीणों ने बताया कि एक स्कूल वैन बच्चों को लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान ग्राम बी हटा स्थित इंटर कालेज के निकट अचानक चलती कार में आग लग गई।