विदिशा नगर: ई-ऑफिस प्रणाली को बढाने विदिशा पुलिस का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित, एसपी भी हुए शामिल
डिजिटल प्रशासन को बढावा देने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं को ई-ऑफिस संचालन का प्रशिक्षण दिया गया, शुक्रवार दोपहर 12 बजे आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान एसपी रोहित काशवानी भी मौजूद रहे। कागजरहित एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने केउद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञो ने ई-ऑफिस पोर्टल के संबंध में जानकारी दी गई।