जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम पंचायत बिजेगांव में शनिवार शाम 4 बजे नैनपुर जनपद की सामान्य सभा की बैठक कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपत्तियां उइके की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस सामान्य सभा की बैठक में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।विभागों के अधिकारियों ने सामान्य सभा के माध्यम से किये गए कार्यों की जानकारी मंत्री उइके और उपस्थित जन समुदाय को दी।