राजगढ़: पोक्सो मामलों में तत्व निराकरण करने पर राजगढ़ जिले को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
मुख्य सचिव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे करीब कानून व्यवस्था, न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के क्रियान्वयन संबंधित समीक्षा बैठक को संबोधित किया गया। इस दौरान बैठक में पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत प्रकरणों का दो माह के भीतर निराकरण करने पर राजगढ़ जिले को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी।