अरवल: ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार का सहारा छिनने से गांव में मातम
Arwal, Arwal | Apr 18, 2026 वलीदाद बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के सामने शुक्रवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान पटना एम्स में मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गोड़ीयारी गांव निवासी लालदेव यादव के 25 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है