मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेयर अरुणा शंकर और वार्ड 1 से 35 तक के पार्षदों ने ली शपथ, आयुक्त ने दिलाई शपथ
मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर दूसरी बार जीत हासिल करने वाली अरुणा शंकर और वार्ड एक से लेकर 35 तक के पार्षदों ने शनिवार सुबह 10 बजे समाहरणालय में शपथ ली। पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।