काशी सांसद रोजगार मेले के पहले दिन 8381 नवयुवक सेवायोजित, मीनल ओझा बनीं सबसे अधिक सैलरी वाली अभ्यर्थी
आईटीआई, करौंदी में काशी सांसद रोजगार मेले का आयोजन शनिवार को किया गया। 4-5 जनवरी को आयोजित इस दो दिवसीय रोजगार मेला में 15 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया हैं। जिसमें 203 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं।ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही अभ्यर्थी यहां पहुंचे हैं।