ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के एच एन इंटर कॉलेज के सामने ट्रेन से गिरकर यात्री घायल, आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल
ऊँचाहार कस्बे के हरिनारायण इंटर कालेज के सामने सोमवार की रात, रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, सर्च के दौरान मौके पर पहुंची आरपीएफ ने उसे एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया है,युवक की पहचान बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम घर गाँव निवासी चंद्रप्रकाश के रुप में हुई, जो घर जाने के लिए गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन पर पर बैठा था।