चंदनकियारी: सीतानाला कोल ब्लॉक को मिली मंजूरी, विधायक उमाकांत रजक का भव्य अभिनंदन
चंदनकियारी के पर्वतपुर एवं सीतानाला कोल ब्लॉक को स्वीकृति मिलने के उपलक्ष्य में रविवार को सीतानाला छठ घाट, बिरसा पुल के समीप भव्य अभिनंदन समारोह हुआ। शाम करीब साढ़े चार बजे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर, रैयत, जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता जुटे। सभी ने पूर्व मंत्री सह विधायक उमाकांत रजक का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।