देवरिया जिले के बधौचघाट में नाली निर्माण करने पहुंची टीम का विरोध हो गया ।जिस पर टीम वापस आ गई। बता दे की बधौचघाट स्थित मछली मार्केट में पानी लगने के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसकी शिकायत कुछ लोगों ने जिला अधिकारी से की थी ।जिलाधिकारी ने जांच के बाद नाली निर्माण के आदेश दिए थे।