सांगानेर: जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर बगरू दहमी पुलिया के पास चलती कार बनी आग का गोला, कुछ ही मिनट में जलकर गाड़ी बनी कबाड़
जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर बगरू के समीप दहमी पुलिया पर एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से आसपास के इलाके में अपरा तफरी मच गई। चलती कार अचानक आग का गोला बन गई और कुछ ही मिनट में जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। अचानक कर में आग लगने की सूचना के बाद बगरू से दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पुलिया से पहले ही यातायात को रोककर डायवर्ट किया।