दुधि: बभनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग हुए घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में रविवार को पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।जिससे दो लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी निवासी 25 वर्षीय बुझावन पुत्र भीम सिंह और 24 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र रामलखन के रूप में हुई है। वे दोनों बाइक से बभनी की ओर जा रहे थे।