दुधि: रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक से गिरा युवक, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में मंगलवार शाम लगभग 7 बजे रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय ज्वाला पुत्र विफम निवासी धनौरा, अपने एक साथी के साथ बाइक पर गांव में कहीं जा रहे थे। तभी धनौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में ज्वाला को गंभीर चोटें आईं।