बक्सर: अंबाला से आलू की बोरी में छुपाकर लाई जा रही शराब बक्सर में पकड़ी गई, ₹70 लाख की शराब बरामद, 1 व्यक्ति गिरफ्तार
औद्योगिक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वीर कुंवर सिंह सेतु के पास से करीब 70 लाख रुपये मूल्य की भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है। बरामद शराब एक ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे छुपाकर लाई जा रही थी।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी।